Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा:पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु जवानों की दौड़ लगवाई। परेड की टोलीवार करवाई ड्रिल, ड्रिल को और बेहतर करवाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


          शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। 



निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए।



 पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर पीआरवी में उपलब्ध उपकरणों को चेक किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड को चेक किया। आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


            इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी,आरटीसी प्रभारी,तथा पुलिस लाइन व थानों से आए हुए अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे