Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के सरयू तट एक बार फिर आयोजित होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू तट स्थित कटरा घाट पर एक बार फिर भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 


लगातार 10 दिनों तक श्रीराम कथा एवं भंडारे से श्मशान घाट एक बार फिर गुलजार होगा। यह आयोजन करनैलगंज श्री हनुमान गढ़ी सेवा समिति एवं क्षेत्र वासियों द्वारा किया जा रहा है। 


इसमें प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवी हेमलता शास्त्री द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा संगीत में महोत्सव के साथ-साथ प्रतिदिन विशाल भंडारा चलेगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक 16 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक लगातार चलेगा। 


इसके पूर्व इसी सरयू घाट पर श्रीमद् भागवत कथा का विशाल आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिदिन करीब 10 हजार श्रद्धालु हिस्सा लेते थे। 


इसी तरह इस बार भी भारी संख्या में श्रीराम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजक मंडल श्री हनुमान गढ़ी सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि मातृ शक्ति सेवा संस्थान वृंदावन देवी हेमलता शास्त्री द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा संगीतमय महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 


इस रामकथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए करनैलगंज बाजार एवं आसपास के बाजारों से निशुल्क बस सेवा का भी इंतजाम किया गया है। 


जिससे दूर दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु कथा स्थल तक पहुंच सकें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे