प्रतापगढ़:पति के साथ आ रही महिला की दुर्घटना मे मौत, कोहराम | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:पति के साथ आ रही महिला की दुर्घटना मे मौत, कोहराम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पति के साथ आ रही महिला की दुर्घटना मे मौत, कोहराम

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। सीएम की जनसभा मे पति के साथ बाइक से शामिल होने आ रही महिला की दुर्घटना मे मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। 


महेशगंज थाना के अरूहारी निवासी सुनील कुमार गौतम सोमवार को अपनी पत्नी संजना 28 के साथ बाइक से लालगंज के नया का पुरवा मे आयोजित सीएम की जनसभा मे शामिल होने आ रहे थे। 


लालगंज के धारूपुर के समीप कटरा चौराहे पर एक अज्ञात टैªक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे महिला को गंभीर चोटें आ गयी। 


आननफानन मे घायल महिला को लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची। 


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए देर शाम जिला मुख्यालय भेजवाया है। इधर महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। 


इसे संयोग कहा जायेगा कि महिला की गोद मे उसका दो वर्षीय बेटा आदर्श दुर्घटना मे बाल बाल बच गया। परिजनो के मुताबिक मृतका के गर्भ मे सात माह का बच्चा भी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे