Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मांधाता:किसान संगोष्ठी एवं सदस्यता अभियान का हुआ आयोजन

  

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मांधाता मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मांधाता बाजार में किसान संगोष्ठी एवं सदस्यता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 



संगोष्ठी में कृषि संसाधन क्षेत्र में और किसानों के दोगुनी आय,फसल सुरक्षा के  उपाय पर चर्चा की गई।


 इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान मेंतेजी से कार्य करें।


 मौके पर ब्लॉक मांधाता के किसान बंधु, वरिष्ठ नेता संजय सिंह,शिवाकांत द्विवेदी,गिरीश मिश्रा,मनोज सिंह सत्येंद्र सिंह रामअचल पटेल हरि पटेल संतोष यादव कई लोग मौजूद रहें। 


उक्त जानकारी किसान मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी डॉ क्षितिज कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे