Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सचिव बनें अनिल ओझा

सुनील उपाध्याय

बस्ती। समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बस्ती जिलाध्यक्ष श्याम नारायण उर्फ कक्कू शुक्ल ने प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मनोज कुमार पांडेय के अनुमोदन उपरान्त अनिल कुमार ओझा को बस्ती समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिला सचिव नामित किया है। 


अनिल कुमार ओझा को समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सचिव नामित किये जाने पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिला सचिव नामित किये जाने पर अनिल कुमार ओझा ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका निष्ठा से पालन करने के साथ ही संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिये पूरा प्रयास करूंगा। 


कहा कि बूथ स्तर पर सपा की मजबूती और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मुख्य लक्ष्य है जिससे बेरोजगारों, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गो को उनका समुचित अधिकार मिले। 


दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का मतदाता सूपड़ा साफ कर देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे