वासुदेव यादव
अयोध्या।फैजाबाद के जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी को उनके द्वारा न्यायिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।
श्री तिवारी फैजाबाद में जिला जज होने के पूर्व भी कई न्यायिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी कार्यक्षमता का जो प्रभाव फैजाबाद कचहरी के अधिवक्ताओं सहित आम जनता में स्थापित किया था उसकी याद आज भी लोगों में ताजा है।
वार्ता के क्रम में श्री तिवारी ने बताया कि उन्हें कई सरकारी सर्विस में कार्य करने का अवसर मिला परंतु न्यायिक क्षेत्र में कार्य करने को सबसे उपयुक्त माना और अपना 100 प्रतिशत लगाकर कार्य भी किया।
उन्होंने सभी को संदेश देते हुए कहा कि जो भी कार्य पूर्ण मनोयोग से करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी और यश भी प्राप्त होगी।
उपजा अयोध्या इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी महामंत्री डी के तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी गुप्ता उपाध्यक्ष राकेश वैद उपजा अयोध्या इकाई के संरक्षक महेंद्र त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश तिवारी ने उपजा अयोध्या इकाई सहित पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दिया तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक नियमों को पालन करने का भी आग्रह किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ