Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सुंदरकांड पाठ के साथ आयोजित हुआ विशाल भंडारा

भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ वातावरण

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शहर के कचहरी रोड स्थित रजापाल टंकी के निकट  शिव मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुंदरकांड पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ 15वां भंडारा संपन्न हुआ। 


इस मौके पर विनयप्रिय त्रिपाठी मधुकर एवं लोकगायक रविशंकर मिश्र तथा उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुत भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हों गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ झांकियां व नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। 


इस मौके पर अवधेश उपाध्याय बाबा तथा आयोजन समिति के मुन्ना उर्फ मोछा पांडेय, अनुराग तिवारी फौजी, असगर अली एडवोकेट, मुन्ना लाल गुप्ता, मनीष ओझा, रंजीत यादव, सत्येंद्र रावत, अमित सिंह, राजकुमार यादव, अंकित सिंह, अर्जुन यादव, अनुराग सिंह, पप्पू शर्मा, विक्की यादव, सलमान एवं दीपांशु यादव सहित अन्य साथियों की तत्परता एवं मेहनत के फलस्वरूप कार्यक्रम की सफलता पर अद्भुत उत्साह रहा।


 

कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा हेमराज गौड़ की धर्मपत्नी सहित कुल 7 गरीबों को कंबल में वितरित किया गया। 


इस अवसर पर शहर के तमाम प्रतिष्ठित नागरिकों के अलावा सदर विधायक राजकुमार पाल, डॉक्टर नीरज त्रिपाठी,दिनेश उपाध्याय सहित लालगंज क्षेत्र के मेढ़ावा राजभवन के राजकुमार, सूबेदार सिंह,असरोपुर जौनपुर के सिरील उपाध्याय, राज किशोर त्रिपाठी, चिंतामणि पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी, पिंटू दुबे, दिनेश उपाध्याय, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश त्रिपाठी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे