Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर:जबाबी जागरण सुन भाव विभोर हुए श्रोता


वीडियो
अंकित मिश्रा

ईसानगर लखीमपुरखीरी: ईसानगर में दुर्गा पूजा में का जबाबी जागरण के साथ समापन हो गया। सांस्कृतिक संध्या के इस प्रोग्राम में लालमन चंचल संकीर्तन पार्टी कानपुर व क्रांति कल्पना दुबे संकीर्तन पार्टी मध्यप्रदेश ने अपना खूब जलवा बिखेरा। 


जवाबी कीर्तन में श्रोताओं का उत्साह पूरे चरम पर दिखा। देर रात तक भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी रही। वहीं कलाकारों के जबाबी गीतों को सुन श्रोता असमय ही झूम उठे।


ईसानगर में बीती रात हुए दुर्गा जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने संकीर्तन पार्टी के प्रबन्धक लालमन को माला व ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार (दीपू) द्वारा कल्पना दुबे को पुष्प भेंट करके किया गया। 


कल्पना दुबे द्वारा हल्ला करे हल न मिले किसी से के गाने को श्रोताओं ने खूब सराहा, जिसके क्रम में लालमन चंचल ने एक हसीना दो दीवाने एक समा है दो परवाने एक लक्ष्य है दो निशाने गीत सुन पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 


देश भक्ति की सुन्दर पंक्तिओ ने श्रोताओं को झूमने पर विवश किया। 


इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष सुजीत पाण्डेय, संचालक धनेश मिश्रा, राम मिश्रा, सौरभ मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजू मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, महामंत्री आशुतोष मिश्रा, भाजपा नेता रुद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे