Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:बाइक सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली,लखनऊ रेफर

वासुदेव यादव 

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ किसान को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल किसान को जिला चिकित्सालय पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर किया है। 


वारदात की जानकारी पर पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश कराई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।  


बताया गया कि बिबियापुर गांव निवासी छेदी यादव 50 वर्ष पुत्र पुत्र मल्हू यादव बुधवार सुबह साइकिल लेकर खेत गया था।  


वापस घर लौटे समय जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा की इसी दौरान लगभग 6 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। 


गोली लगने से घायल किसान को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया तो डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 


सूचना पर पहुंची ने क्षेत्र की नाकेबंदी करवा सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हासिल न कर सकी। 


परिजनों ने भी किसी तरह की आशंका नहीं जताया है। एसएसपी के साथ एसपी देहात व् अन्य अधिकारीयों ने मौका मुआयना किया है।  


सीओ सदर शैलेंद्र गौतम ने बताया कि गोली से घायल किसान को उपचार के लिए भिजवाया गया है। किसान की हालत अभी खतरे से बाहर है। 


पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।सुरागरसी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे