Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान पति के निधन पर प्रधान संघ ने जताया शोक

 


जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने आर्थिक समेत हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

वेदव्यास त्रिपाठी

खबर प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना अंतर्गत सराय देव राय से है जहां ग्राम पंचायत के प्रधान पति शिवपूजन पटेल पर हमले के उपरांत इलाज के दौरान निधन पर प्रधान संघ ने शोक व्यक्त किया है।


 प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिजनों को शस्त्र लाइसेंस और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया है। 


जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि पीड़ित परिजनों को प्रधान संघ की तरफ से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। 


पिंटू सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन हमलों को रोकने और अपराधियों में भय व्याप्त करने में नाकाम दिख रहा है। 


यदि ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों पर हुए हमलों के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधान संघ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे