Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री को पुण्यतिथि पर किया नमन



अयोध्या 21 मई :कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित कर नमन किया।


इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।




गोष्टी में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा स्व. राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के शिल्पकार, कुशल व दूरदर्शी प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता थे,जिन्होंने देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का शानदार सपना (कम्प्यूटर जनक्रांति एवं पंचायतीराज की स्थापना) दिखाया ही नही बल्कि उसे अपने सामने ही पूरा भी किया।


श्री खत्री ने कहा राजीव गांधी जी आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले असाधारण इंसान थे ,जो भारत को अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त करके विकसित देशों की श्रेणी में जल्द से जल्द लाना चाहते थे। 


पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा आतंकवाद और फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते हुए शहीद  हुए हमारे नेता राजीव गांधी जी के हर फैसले में भारत की एकता और अखंडता को बनाएं रखना प्राथमिकता के तौर पर शामिल था।


एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं के उत्थान के लिए 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देना,इसके अलावा नवोदय विद्यालय की देश भर मे स्थापना कर मुफ्त शिक्षा प्रदान करवाना,छात्र युवा विकास की बहुत ही क्रन्तिकारी  पहल थी। 



जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारतीय संस्कृति ,देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती से स्थापित करने के लिए भारत रत्न श्री राजीव गांधी ने बहुत बड़े साहसिक व ऐतिहासिक कदमों को उठाया,जिसके लिए वह हमेशा याद किये जायेंगे।


जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,उमेश उपाध्याय , राम सागर रावत, बृजेश रावत, अब्दुल हकीम ,आशुतोष सिंह ,शमशाद आलम, रामेंद्र त्रिपाठी ,जमील अहमद, डीएन वर्मा ,अशोक राय, रीता मौर्या ,रामनरेश मौर्या ,प्रेम कुमार पांडे ,  डॉ विनोद गुप्ता विजय पांडे ,राम बहादुर सिंह, राजकुमार पांडे ,राजकुमार मौर्य, उमर मुस्तफा खान, रजनीश शर्मा, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे