Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीराम मन्त्रार्थ में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ



वासुदेव यादव

अयोध्या। भारत के सुप्रसिद्ध कथाकार मधुरगोपालदास शास्त्री के मुखारविंद से श्री राम मंत्रारथ मंडपम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

  

इस कथा का उद्घाटन मंदिर के महंत अयोध्यादास महाराज जी ने किया। प्रथम दिन भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास स्वामी मधुरगोपालदास शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का पान करने से मानव जीवन धन्य हो जाता है। 


अयोध्या जैसी पावन नगरी में कथा का श्रवण करना बहुत ही पुण्य व फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव जीवन धन्य हो जाता है। हम सभी को अपने जीवन में कथा का श्रवण करते रहना चाहिए। 


इससे मानव जीवन में हुए पाप दूर हो जाते हैं और मानव जीवन को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे पूर्व कथा के यजमानों द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवणकर अपना जीवन धन्य किये। 


 बताते चलें कि यहां पर कथा का आयोजन 21 मई से 27 मई तक साईं काल 3 से 7 बजे तक होगा। कथा की पूर्णाहुति 28 मई को साधु-संतों के विराट भंडारे के साथ होगा। 


यह कथा संगीत मई में हो रही है, जिसको सुनने हेतु दूर-दूर से भक्त  गण आये हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे