Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतू पुलिस ने दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना से सम्बन्धित 03 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलियापुर में पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति बृजलाल (उम्र लगभग 65 वर्ष) पुत्र स्व0 नन्हकू नि0 बहेलियापुर थाना अंतू की मृत्यु हो गयी थी। 


इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना अंतू में धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 302, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में दिनांक 31.05.2022 को उक्त घटना के मुख्य आरोपी जगदेव उर्फ बुधई को थाना अंतू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 


घटना से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में थाना अंतू थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त, 01. विजय कुमार व अंकित कुमार उर्फ अंतिम पुत्रगण जगदेव वर्मा एवं 03. सुनील कुमार पुत्र राम सजीवन निवासीगण बहेलियापुर थाना अंतू को थानाक्षेत्र के ककरहा चौराहे के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजने का दावा पुलिस कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे