सुरक्षित खाद्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:अजय क्रांतिकारी | CRIME JUNCTION सुरक्षित खाद्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:अजय क्रांतिकारी
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुरक्षित खाद्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी

 प्रतापगढ़ में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा कोहला गांव में खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को सुरक्षित खाद्य उत्पादन एवं उसके उपयोग के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता महाभियान का शुभारंभ किया।


लोगों ने हाथ में पौधे लेकर लोगों को खाद्य सुरक्षा अपनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया।सभी ने पर्यावरण बचाएं,खाद्य सुरक्षा अपनाएं का नारा देकर जागरुक किया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि असुरक्षित खाद्य से हर 10 व्यक्तियों में 1व्यक्ति की मौत प्रदूषित खाद्य के प्रयोग से होती है।


फसलों के उत्पादन और उसके उपभोग में कीटनाशकों और मिलावट के कारण आज हमारा खाद्य असुरक्षित हो गया है जिससे हमारा स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों खतरे में है।


इससे मुक्ति के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा।इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम 'सुरक्षित खाद्य,बेहतर स्वास्थ्य' रखा है।


इसके लिए हमें स्वयं जागरुक होकर लोगों को जागरूक करना होगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण सेना का यह अभियान जन जन को जागरुक करने हेतु आगे बढ़ेगा।


इस मौके पर अशोक सिंह, रवि प्रकाश मिश्र,नमन कुमार तिवारी, अंकित मिश्रा,अजय मिश्रा, जैम मिश्रा एवं अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे