Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:महिला ग्राम संगठन का हुआ गठन।



श्याम त्रिपाठी 

नवाबगंज (गोण्डा) सरकार की मंशा है कि महिलाएं भी उद्यमों की स्थापना करें और स्वावलंबी बने जिसके लिए गांव में ज्यादा से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है।


इन समूहों को सरकार वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रहा है।सरकार का उद्देश्य है कि एक समूह दूसरे समूह के साथ मिलकर काम करे और एक-दूसरे की उन्नति में भागीदार बने। 


इसी क्रम में क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में महिला स्वयं सहायता समूहों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के एडीओ आईएसबी रमेश कुमार मौजूद रहे। 


उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की बारीकियों और फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ है और उनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है बस महिलाओं के आगे आने की जरूरत है।


इस दौरान पांचों स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मौजूदगी में फुलवारी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। 


जिसमें ग्राम संगठन की अध्यक्ष रीता मौर्या, उपाध्यक्ष सुशीला, उप सचिव संगीता देवी और कोषाध्यक्ष के रूप में कैलाशा का नाम दिया गया जिसे पांचों समूह की महिलाओं ने सर्वसम्मति से पारित किया। 


बैठक का संचालन सीनियर आईसीआरपी तारादेवी और लीला ने किया। इस मौके दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे