Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद हरीश द्विवेदी ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रसन्नता व्यक्त किया



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने विश्व के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र की प्रथम महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

             

मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है द्रोपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति के रूप में देश सेवा की नया इतिहास रचेंगी।


एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है। 


कहा कि यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

           

सांसद ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है।


इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे