Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूजल बचाने से ही बचेगा पर्यावरण:अजय क्रांतिकारी



मान्धाता ब्लॉक के अहिना बहरिया में महिलाओं को भूजल संरक्षण हेतु जागरुक कर भूजल संरक्षण की दिलाई गयी शपथ।

वेदव्यास त्रिपाठी

खबर प्रतापगढ़ से है जहां शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी नितिन बंसल के मार्गदर्शन में पर्यावरण सेना भूजल सप्ताह के दूसरे दिन आज मान्धाता ब्लॉक के अहिना बहरिया में भूजल और हमारा पर्यावरण विषयक गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।


इस मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की सुरक्षा और भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल बचाने से पर्यावरण बचेगा।


जलवायु परिवर्तन की समस्या और बढ़ते प्रदूषण के कारण भूजल स्तर लगातार घट रहा है।जिससे हमारा जीवन संकट मय हो गया है।


अच्छी बारिश के लिए पेड़ों का होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि पौधों के रोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी कार्य करें।


पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि भूजल संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा जरूरी है।


पर्यावरण सेना का इस दिशा में सराहनीय प्रयास है।हम सभी को पर्यावरण सेना के ग्रीन मिशन से जुड़कर पर्यावरण को बचाने का कार्य करना चाहिए।


इस अवसर संगीता देवी,राधा देवी,मंगला देवी,मनीषा देवी, सोना देवी,पंकज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे