Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी सांसद विनोद सोनकर का बयान, सबको सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी




सतेंद्र 

 कौशांबी सांसद व बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री विनोद कुमार सोनकर ने ओमप्रकाश राजभर के सुरक्षा पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम सरकार में है सब को सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। 


इस दौरान उन्होंने लगभग 100 शिकायते सुनी। और सम्बंधित अधिकारियों से तुरन्त निस्तारण का निर्देश दिया।


मंझनपुर मुख्यालय के विकास भवन स्थित सरस हाल के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में उन्होंने पत्रकारों के सवाल ओमप्रकाश राजभर के बीजेपी में शामिल होने के संकेत और Y सिक्योरिटी सुरक्षा पर सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सब को सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। 


ओमप्रकाश राजभर का बगैर नाम लिए उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा को खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। 


जहां तक पार्टी में आने और जाने का सवाल है। यह प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। 


राष्ट्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, संगठन की पार्टी है। 


यहां निर्णय हमारे यहां पार्टी के नेतृत्व द्वारा लिया जाता है।पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसका स्वागत है। Y कटेगरी की सिक्योरिटी के सवाल फिर उन्होंने कहा कि सुरक्षा को पार्टी के साथ आने से नही जोड़ना चाहिए। 


भारतीय जनता पार्टी बिना भेदभाव के सरकार चलाती है। अगर किसी को सुरक्षा की आवश्कयता है। चाहे वह हमारा विरोधी भी होगा। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। 


ओम प्रकाश राजभर को इस नाते सुरक्षा दी गई है। इसे राजनीति से जोड़कर देखने की आवश्यकता नहीं है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे