Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धौरहरा:बेंती सहदेव में प्रज्ञा तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी ब्रजेंद्र सिंह सोनू को 127 मतों से किया पराजित



उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में वोटों की गिनती हुई पूरी

आयुष मौर्य 

धौरहरा-लखीमपुरखीरी: ईसानगर की ग्राम पंचायत बेंती सहदेव में हुए उप चुनाव की शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में करीब 3 घंटे तक हुई मतगणना में प्रज्ञा तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी को 127 मतों से पराजित कर पिता की विरासत को अपने नाम कर लिया। मतगणना पूरी होने के बाद अधिकारियों ने प्रज्ञा को जीत की बधाई दी है।


ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेंती सहदेव में गुरुवार को हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से  ब्लॉक सभागार में करीब तीन घंटे तक चली। 


मतगणना के बाद आये परिणाम में प्रज्ञा तिवारी को 1241 मत प्राप्त हुए,उन्हें 127 वोटों से विजय हासिल हुई। 


वहीं प्रतिद्वंदी ब्रजेश सिंह उर्फ सोनू सिंह  1114 मत पाकर चुनाव हार गए। वहीं गणना के दौरान 67 मत अनवैलिड रहे।



विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने के लिए इंतजार कर रहे अधिकारी

बेंती सहदेव में प्रधान पद के आये परिणाम में प्रज्ञा तिवारी 127 मतों से विजयी हुई। परिणाम आने के बाद जब उनको जीत का प्रमाण पत्र देने के लिए बुलाया गया तो पता चला कि वह गोला गोकर्णनाथ में बीकॉम की शिक्षा ग्रहण कर रही है,उनका आज प्रैक्टिकल चल रहा है। प्रैक्टिकल समाप्त होने के बाद ही वह ब्लॉक पहुच पायेगी। 


जिसके चलते अधिकारियो ने उनको विजयी प्रमाण पत्र देने के लिए इंतजार शुरू कर दिया है। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रमाणपत्र विजय हासिल करने वाले को ही दिया जाता है, विजयी हुई प्रज्ञा तिवारी को प्रमाण पत्र रिसीव करवाने के लिए इंतजार किया जा रहा है।



पिता के निधन के बाद बेटी को मिली ज़िम्मेदारी

बेती सहदेव में प्रज्ञा तिवारी को  विजय प्राप्त हुई। इससे पहले उनके पिता ब्रजेश तिवारी गांव के प्रधान थे जिनका आकस्मिक निधन हो जाने के बाद सीट रिक्त हो गई थी। 


जिसको लेकर बीकॉम की शिक्षा ग्रहण कर रही उनकी पुत्री प्रज्ञा तिवारी ने ज़िम्मेदारी संभालते हुए पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने की ठान राजनीति में आ गई, जिनको गांव के वोटरों ने अपना मत देकर गांव का मुखिया बना दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे