Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:धर्म रक्षा सेतु संगठन ने हवन पूजन करके धूमधाम से मनाया प्रथम वर्षगांठ



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। धर्म रक्षा सेतु संगठन के एक वर्ष का सफल कार्यकाल रहा। नगर में इस संगठन के कार्यों को प्रशंशा हो रही है। 


इसके स्थापना दिवस की प्रथम वर्षगांठ हवन पूजन करके धूमधाम से मनाई गई। एक वर्ष पूर्व नगर के दो उत्साही नवयुवकों आयुष सोनी और विशाल कौशल ने धर्म रक्षा के उद्देश्य से धर्म रक्षा सेतु संगठन की स्थापना की थी। 


उनका एकमात्र उद्देश्य नगर के नवयुवकों को जागृत कर उनके साथ मिलकर सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करना था। एक वर्ष के अल्प समय में ही धर्म रक्षा सेतु संगठन ने नगर में अपने धर्म और समाज हित में किये गये सराहनीय कार्यों से करनैलगंज नगर में अपनी एक अलग पहचान बना ली। 


गुरुवार को संगठन की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण हो जाने पर श्री बालाजी शक्ति धाम मंदिर ठठराही बाजार में एक हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


हवन के मुख्य यजमान धर्म रक्षा सेतु के संरक्षक अशोक शुक्ला रहे। जिन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी, धर्मरक्षकों के साथ मिलकर हवन पूजन किया। 


मंदिर के मुख्य आचार्य पं.लोकेश मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया। सभी ने धर्म रक्षा सेतु संगठन के लिए निरंतर सहयोग देते रहने और उसके सफलता की कामना की। 


इस मौके पर आयुष सोनी और विशाल कौशल सहित भाजपा नगर महामंत्री कन्हैयालाल वर्मा, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, संजीव मोदनवाल, राजू सोनी, शैलेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह सलूजा, राजीव मोदनवाल, ओपी तिवारी, सागर सोनी, राम यश गुप्ता, अमित कौशल, पीयूष शुक्ला, अनुज जायसवाल, अनुज गुप्ता, जतिन सोनी, सत्यम साहू, तनिष्क चौरसिया, आदर्श गोस्वामी, वैभव सोनी आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे