अयोध्या 7 अक्टूबर। महानगर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव एवं गंदगी की समस्या को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर निगम की पोल एक ही बरसात ने खोल दी। आम आदमी पर सिर्फ टैक्स का बोझ लगने वाली नगर निगम को जन सुविधाओं की फिक्र नहीं है।
श्री सिंह ने कहा नगर निगम ने पिछले साल बरसात बाद फैली अव्यवस्था से कोई भी सीख नहीं ली जिसका खामियाजा इस वर्ष भी आम आदमी को उठाना पड़ रहा है।
महानगर विस्तार में आए क्षेत्र के बाशिंदों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है पर नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति उनकी समस्याओं को जानने के लिए क्षेत्र में नहीं गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम से मांग की की वाडो में फैली गंदगी को यथाशीघ्र दूर किया जाए।
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार ने लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम नरेश मौर्य उमेश उपाध्याय राम अवध पासी प्रवीण श्रीवास्तव बसंत मिश्रा अवधेश तिवारी रामेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।