Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:राम की नगरी में श्रीराम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती की धूम



वासुदेव यादव 

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में बाईपास स्थित श्रीराम मंत्रार्थ मंडप में सप्ताह भर से चल रहे श्रीराम मंत्र महायज्ञ में देश के कोने कोने से राम भक्त पहुंचकर यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।


श्री राम हर्षण कुंज पीठाधीश्वर ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे भक्तगणों ने यज्ञ में पधारे डॉ श्याम सुंदर पराशर महाराज की दिव्य संगीतमय कथा का श्रवण व प्रथम दिवस से चल रहे भव्य भंडारे में भोजन व मिष्ठान प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 


म• अयोध्या दास ने आगे बताया कि रामार्चा महायज्ञ, शोभा यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा पारायण, श्रीराम अनुष्ठान, रामचरितमानस पारायण, श्रीराम मंत्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन को देखने व सुनने के लिए देश-विदेश से भक्तगण अयोध्या पहुंच रहे हैं। 


अयोध्या दास ने आगे बताया कि 25 वर्ष पूरे होने पर श्री राम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। 


एक सवाल के जवाब में श्रीराम हर्षण कुंज पीठाधीश्वर महंत अयोध्या दास ने बताया कि हमारे आश्रम पर चल रहे राम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव में प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आगमन करके स्थान का मान बढ़ाया है। 


इसके लिए हम सभी संत-जन अति प्रसन्न हैं व माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे