Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रमोद व मोना ने पं. नेहरू को बताया राष्ट्रीय प्रगति का दिशाबोधक



कुलदीप तिवारी 

 प्रतापगढ़। लालगंज नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर सोमवार को प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 



वहीं रामपुर खास के दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को देश की प्रगति का दिशाबोधक कहा है। 


सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने पंचशील, गुट निरपेक्ष व राष्ट्रीय विकास से जुडी प्रगति का जो मजबूत ढांचा देश को सौपा उसे आज की मौजूदा मोदी सरकार तहस नहस करने मे जुटी है। 


उन्होने कहा कि पं. नेहरू ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का जो खाका देश के लिए तैयार किया उसके विपरीत गैर कांग्रेसी सरकारों ने अदूरदर्शी नीतियों तथा प्रतिपादित सिद्धांतो से खिलवाड करते हुए आज अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत की साख पर बट्टा लगा रही है। 


उन्होनें कहा कि नेहरू जी की नीतियों का मौजूदा सरकार के द्वारा अनुसरण न करने के कारण ही अर्थव्यवस्था चौपट हुई है और देश मंहगाई तथा बेरोजगारी की असहनीय पीड़ा झेल रहा है। 


वहीं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पं. नेहरू ने युवा भारत के निर्माण के लिए देश को कृषि तथा विज्ञान एवं तकनीकी व रक्षा क्षेत्र में सुदृढ़ भविष्य सौंपा था। 


विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण के स्वप्नदृष्टा के रूप में देश की बहुमुखी मजबूती के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लालगंज के भेभौरा स्थित शैलजा पण्डपम में हो रही सामूहिक भागवत कथा में पहुंचकर लोगों से नैतिक मूल्यों के निर्वहन में भगवान श्रीकृष्ण के दिखलाए गये मार्ग पर आगे बढ़ने का आहवान किया। 


वहीं नरायनपुर भटनी में हो रही सामूहिक श्रीराम कथा में भी राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शामिल होते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने आदर्श राजसत्ता के सिद्धांतो की प्रेरणा देते हुए त्याग एवं संयम तथा राष्ट्रीय चरित्र का अनुपम उदाहरण का हमें शाश्वत संदेश दे रखा है। 


इधर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अपने दौरे में ओरीपुर नौगीर, घुइसरनाथ धाम, मेढ़ावां आदि स्थानों पर लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्रीय विकास की मजबूती में सहयोग जारी रखने का आहवान किया। 


इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, ददन सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, लालजी यादव, महादेव मिश्र आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे