धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा


                                 वीडियो



भाजपा नेता ने परफ्यूम छिड़ककर किया निशान यात्रा में, भक्तों का स्वागत

आनंद गुप्ता 

पलिया कलां खीरी: आज हारे के सहारे श्याम प्यारे श्री बाबा खाटू श्याम जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खाटू श्याम समिति पलिया द्वारा पूरे शहर वासियों के साथ रानी सती श्री दादी राणी सती मंदिर सुभाष नगर से धूमधाम से गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर झूमते नाचते गाते बाबा का गुणगान करते निशान यात्रा निकली जो कि खाटू श्याम मंदिर किसान मोहल्ला स्थित पर पहुंचकर समाप्त हुई मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम के वर्षों से शहर में निशान यात्रा के रूप में निकाली जाती है जिसमे नगर व दूर दराज से आये लोग इसमे शामिल होते हैं  जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बूढ़े बच्चे व स्त्रियां शामिल होती है।


यात्रा में शामिल हुए व्यापारी व भाजपा नेता रवि गुप्ता


शहर के भाजपा नेता रवि गुप्ता निशान यात्रा में शामिल हुए व सभी नगर वासियों को बाबा के जन्म दिवस की बधाई देते हुए परफ्यूम छिड़ककर सभी भक्तों व निशान यात्रा का रवि गुप्ता ने स्वागत व अभिनंदन किया! आज पूरा शहर बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान था।


सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस रही चाक चौबंद

सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना एवं पलिया चौकी पुलिस पूरे दलबल के साथ मुस्तैद रही अपने बाबा का गुणगान करने भक्तों का जनसैलाब आज शहर में उमड़ पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने