Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वर्गीय कवि नीरज अवस्थी की स्मृति में खमरिया में शुरू हुआ भव्य कवि सम्मेलन




कमलेश

धौरहरा-लखीमपुरखीरी:ईसानगर क्षेत्र के खमरिया निवासी स्वर्गीय कवि नीरज अवस्थी की स्मृति में क़स्बा खमरिया में कई जनपदों के नामी कवियों की गरिमामय उपस्थिति में विशाल कवि सम्मेलन शुरू हो गया।


कार्यक्रम के संरक्षक स्वामी प्रेमकांत जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ साथ कवियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

ईसानगर क्षेत्र के क़स्बा खमरिया निवासी विख्यात कवि स्वर्गीय नीरज अवस्थी की स्मृति में रविवार को रात 8 बजे से भव्य कवि सम्मेलन की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम शुरुआत काब्य रंगोली हिंदी साहित्यक पत्रिका का विमोचन कर शुरू हुआ।


जिसमें लखनऊ से नामी कवि व्याख्या मिश्रा, रंजना सिंह हया,पूनम मिश्रा समेत कवि संजीव मिश्र व्योम,नवल सुधांशु,ज्ञान प्रकाश आकुल,विनय प्रकाश मिश्र,नीरज देहाती,विकास मिश्रा, नितेश अवस्थी व नैमिषारण्य से कवि सर्वेश शास्त्री की गरिमामय उपस्थिति में काव्य की शुरुआत की गई। 


जिसकी जानकारी पाकर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कवियों के काव्यों व हस्यों को सुनकर लोटपोट रहे है।


कार्यक्रम में विशेष रूप से संयोजक मुन्नालाल मिश्र अनुज,दुर्गा प्रसाद नाग,कोषाध्यक्ष माता प्रसाद रस्तोगी,संपादक आलोक शुक्ला, हर्ष अवस्थी,सूरज मिश्रा व अध्यक्ष रचना अवस्थी समेत ब्रजेश मिश्रा,शेषाद्रि त्रिवेदी,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पत्रकार अम्बुज मिश्र,आयुष मौर्य,हेमू मिश्रा व आशीष लकी दीपक शुक्ला, प्रवीण बाजपेई कार्यक्रम की देखरेख कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे