Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया विधायक रोमी साहनी ने सर्दी से ठिठुर रहीं करीब 11 सौ महिलाओं में कंबलों का वितरण किया



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।तराई में भीषण सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। शीतलहर के साथ बढ़ रही सर्दी से परेशान सैकड़ों महिलाएं विधायक रोमी साहनी के आवास पर जा पहुंची और उनसे कंबल दिए जाने की मांग की। महिलाओं की समस्या सुन विधायक ने कुछ ही देर में कंबल मंगाकर उनमें वितरण किया।



मंगलवार से तराई में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। कोहरे के चलते पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। 


सर्दी के प्रकोप को लेकर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में गरीब महिलाएं भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर जा पहुंची और कंबल दिए जाने की मांग करने लगी। 


विधायक ने महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही समय में कंबलों की व्यवस्था कराई। कंबल आते ही विधायक रोमी साहनी ने करीब 11 सौ महिलाओं में उनका वितरण किया। 


इस दौरान सोनू साहनी, श्याम आनंद, सुनील गुप्ता, विकास कपूर, मोती लाल गुप्ता आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे