Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नौतनवां में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का मामला गरमाया, चर्चाओं का बाजार गर्म



उमेश तिवारी

 महराजगंज:नौतनवा के वार्ड नं 21 राजेन्द्र नगर मोहल्ले में बीते मंगलवार को भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के घर चले बुलडोजर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 


भाजपा नेता ने मंगलवार की देर शाम से  बातचीत के दौरान कहा कि स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जल्द की हम कोर्ट की शरण लेंगे। क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद भी हमारे घर पर बुलडोजर चलवाया गया है। 


बता दे कि नौतनवा में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का पूरे नगर में चर्चा जोरों पर है। नगर में यह चर्चा आम हो गई है कि आज जो भी हुआ यह एक राजनैतिक व्यक्ति के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने भाजपा नेता के घर बुलडोजर चलाया  है यह विरोधी नेताओ के हताशा का परिचयक है। 


वहीं भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर की जानकारी जैसे ही स्थानीय नेताओं को हुई बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय सभासदों का एक दल भाजपा नेता के घर पहुचकर प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की। 


स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह एक विपक्षी नेताओं की सोची समझी साजिश है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में ही कोर्ट के आदेश पर 77 घरों को नोटिस दिया गया था, लेकिन अब तक उन घरों पर कोई कार्यवाही नही हो सकी, 


भाजपा से जुड़े नेता के घर पर चला यह बुलडोजर कही न कही गंदी मानसिकता का परिचायक है। यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे