Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सहभोज का किया आयोजन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा करनैलगंज क्षेत्र के सरस्वती शिक्षा निकेतन बंदरे बाबा व भटपुरवा में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। 


जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वज प्रणाम किया गया। उसके बाद सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठ कर भोजन किया। इस मौके पर खंड कार्यक्रम अधिकारी राघवेंद्र ने कहा कि हिंदू सभ्यता-संस्कृति ही भारत की पहचान है। 


इसे बचाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। कार्यकम में खंड प्रचारक आदित्य, जिला प्रचारक आकाश, सहखंड संचालक कन्हैया लाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, विकास सिंह, सुधांशु, गंगेश सहित तमाम स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे