Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महाराजगंज जनपद की समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले वित्त मंत्री और विधायक



उमेश तिवारी

महाराजगंज। जनपद के विकास के लिए सतत प्रयास कर रहा हूं।विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित 7 कालिदास मार्ग पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवम् ऋषि त्रिपाठी के साथ मिला।


 उक्त बातें भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए कार्य हो रहा है। 


आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जनपद के कुछ विकास कार्यों को लेकर मुलाकात सुखद रही।केंद्रीय मंत्री ने जनपद के प्रधानों की समस्या से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया और कहा कि पिछले दिनों विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने आप से मिलकर जनपद के प्रधानों की समस्या से आपको अवगत कराया था।


इस संबंध में आप की पहल बहुत आवश्यक है क्योंकि नेपाल सीमा पर स्थित महाराजगंज में नेटवर्क की बडी समस्या है ऐसे में प्रधानों को मनरेगा योजना के के कार्यों में आन लाइन हाजिरी का निर्देश हुआ है ।यह बडी समस्या हमारे जनपद के प्रधानों के समक्ष उत्पन्न हुई है। 


साथ में पहुंचे सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पड़री वार्ड में बलिया नाला पर अर्धनिर्मित पुल के निर्माण को लेकर उप मुख्यमंत्री जी को पत्रक सौंपा गया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। 


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंत्री जी ने कहा की केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबो के हित में लगातार काम कर रही है । जिससे गरीबों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायतो में मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे