Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Mankapur news:प्रख्यात साहित्यकार का गर्मजोशी से हुआ स्वागत



गोण्डा: शुक्रवार की शाम को अनुभव प्रकाशन गाजियाबाद दिल्ली के निदेशक एवं संपादक प्रकाशक लगभग तीन हजार पुस्तकों के प्रकाशक साहित्यकार पत्रकार, प्रख्यात गीतकार, पत्रकार डॉ श्याम निर्मम के सुपुत्र पराग कौशिक का मनकापुर की सरजमी पर पहुंचने पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर मनकापुर साहित्यकारों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन मानस मंगल दल सेवा समिति के बैनर तले किया गया, तथा उन्हें पुष्पगुच्छ और साल प्रदान करके सम्मानित किया गया। 



पराग कौशिक की प्रमुख पुस्तकें सिक्खों के दस महान गुरु, पुच्छल तारे, पक्षी जगत हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ट्रांस हिंडन, नमो गंगे ट्रस्ट एवं लाइटन लाइव्स के मीडिया प्रभारी, 360 लिटरेरी फाउंडेशन, अमर भारतीय साहित्य संस्कृति संस्थान, गायत्री साहित्य संस्थान दिल्ली के सदस्य तथा  पंचमहाभूत समरक्षणम आयुर्वेद ज्ञानवाणी गाजियाबाद के निदेशक तथा जय भारत मंच मेरठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। 


आकाशवाणी दिल्ली जालंधर आदि से उनकी कविताएं साक्षात्कार एवं वार्ता प्रसारित होती रहती है। कई संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जा चुका है। 


उनके द्वारा साहित्यकारों के पुस्तकों पर भूमिकाएं और ब्लर्व लेखन भी किया जाता है। डॉक्टर सतीश आर्य, डॉ धीरज श्रीवास्तव, आर के नारद, उमाशंकर दुबे उदय, आशीष, प्रेमचंद, उमाकांत कुशवाहा, खालिद हुसैन, भीसम वर्मा, रामचंद्र जायसवाल आदि साहित्यकारों द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे