Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बड़ी संख्या में उज्जैन रवाना हुए श्रद्धालु,भगवान महाकाल के दर्शनकर करेंगे रुद्राभिषेक



कमलेश

खमरिया खीरी:महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अवंतिका नगरी में विराजमान भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए जनपद खीरी की तहसील धौरहरा इलाके के अलग अलग गावों से बड़ी संख्या में श्रदालु दर्शन करने के लिए शुक्रवार को रवाना हुए जो शनिवार को भगवान महाकाल जी के दर्शन कर रुद्राभिषेक करेंगें।

महाशिवरात्रि के पर्व पर जनपद खीरी की तहसील धौरहरा ब्लॉक ईसानगर के गांव खमरिया, दिलावलपुर ,अल्लीपुर,बिलौली,दरिगापुर,चंद्रसाखुर्द समेत अन्य आधा दर्जन गांवों से भारी संख्या में शिवभक्त महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित भगवान महाकाल के दर्शन करने हेतु शुक्रवार को रवाना हो गए जो शनिवार को भगवान महाकाल के दर्शन कर रुद्राभिषेक करेंगे। इस दौरान श्रदालु पायल,पलक,निर्देश मौर्य,अतुल त्रिपाठी,निर्देश,करुणाशंकर,श्यामू व रुद्र ने बताया कि वह महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अवंतिका नगरी उज्जैन में स्थित भगवान महाकाल के प्रतिवर्ष दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते है। उनकी इच्छा के बगैर कुछ नहीं हो पाता। वहीं कमलेश कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि में पूरी रात जागरण करके शिव पूजा करने वाले मनुष्यों पर शिव की विशेष कृपा होती है। इस लिए हम लोग भगवान महाकाल के दरबार मे जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे