वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़ के थाना फतनपुर के पास कल घायल हुए सारस पक्षी की सूचना मिलने पर उसका हाल-चाल लेने पर्यावरण सेना प्रमुख एवं सदस्य जिला पर्यावरण समिति प्रतापगढ़ अजय क्रांतिकारी अपने पर्यावरण सैनिक विवेक कुमार और विनोद कुमार के साथ थाना फतन पुर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त सारस का हाल चाल लेते हुए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह और वन क्षेत्राधिकारी से मामले की जानकारी प्राप्त किया।उन्हें बताया गया कि सारस लगभग दो वर्षों से थाने के पास प्राकृतिक रूप से रहता है और अचानक सड़क की ओर जाने से चोटिल हो गया था।पशु चिकित्सक से उसका इलाज करा दिया गया है और सारस अब ठीक है।इस मामले में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार के वॉलंटियर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वन्य जीवों को पालना एवं उसका शिकार करना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गैर कानूनी है और ऐसा करना दंडनीय है। आगे उन्होंने कहा कि सारस पर्यावरण के लिए शुभ संकेत है और उसे संरक्षित करना हम सबकी सामूहिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि इस मामले से जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को अवगत कराते हुए पूरी जानकारी वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार को भेजी जाएगी।वन्य जीवों के संरक्षण हेतु पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को जागरूक भी किया।