Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय पर शोक सभा का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपाइयों की एक शोक सभा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में एवं संचालन राघवेंद्र शुक्ला ने किया गया। शोक सभा में वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष व लोकतंत्र रक्षक सेनानी पंडित कृपा शंकर ओझा एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।इस मौके पर वक्ताओं ने दिवंगत पंडित कृपाशंकर ओझा के व्यक्तित्व,कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें समाजवादी चिंतक व कर्मठ,मिलनसार एवं सिद्धांतों पर चलने वाले अधिवक्ता बताया। वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल में जेल जाने वाले पंडित  अधिवक्ताओं के साथ ही जनसामान्य हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहा करते थे। अंत में लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिवार को इस दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अशोक मिश्रा राजेश सिंह महामंत्री, पवन गौतम, गिरधारी सिंह रामजी मिश्रा अजय वर्मा, नितिन केशरवानी संजय मिश्रा अंसुमान सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रुचि केसरवानी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, देवेश त्रिपाठी, अभिषेक वैश्य,  पिंकी दयाल, पंकज सिंह आईटी, सुशीला सरोज, अर्पित मिश्रा, रोहित सिंह, बृजेश पांडे, दिन्नू सिंह, गजराज सिंह, मंडल अध्यक्ष महावीर पाल, शिव विलास, अमरजीत सिंह, आलोक गर्ग, मृदुल गुप्ता, रामआसरे पाल  ओमप्रकाश बिंद आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे