पलियाकलां:पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन | CRIME JUNCTION पलियाकलां:पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां खीरी। रविवार को नगर के हरशंकर लॉन में पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं अधिवक्ता केबी गुप्ता ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। समारोह में हजारों की संख्या में महिला/पुरुष नगरवासी शामिल हुए। सभी के माथे पर तिलक लगाया गया। केबी गुप्ता ने समारोह में पहुंचे लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निघासन विधायक शशांक वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह हमारे लिए बहुत ही खुशी का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं ज्ञापित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केबी गुप्ता ने कहा कि आज हमें इस बात की बेहद खुशी हुई कि नगरवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाई। कहा कि वह मुख्य अतिथि का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम को डा. एसबी गुप्ता एवं लक्ष्मी देवी ने भी सम्बोधित करते हुए सभी का आभार जताया व होली की शुभकामनाएं ज्ञापित कीं।

कार्यक्रम में डॉ एस बी गुप्ता ने कहा कि नगरवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होली मिलन समारोह की शोभा बढ़ाई। कहा कि वह मुख्य अतिथि का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम को लक्ष्मी देवी गुप्ता ने भी सम्बोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित कीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन अधिवक्ता विकास गुप्ता ने किया। शाम पांच बजे से प्रारम्भ हुए होली मिलन समारोह के बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में लोग प्रीतिभोज में सम्मिलित हुए। समारोह में भाजपा के युवा नगर अध्यक्ष उदयबीर सिंह, विजय महेंद्रा सुहावनी शुक्ला, डॉ शिवम गुप्ता शैलेन्द्र जायसवाल, आकाश गुप्ता, वरुण गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, अनूप गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, राजेश दीक्षित, मधुर गुप्ता, महेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, लकी गुप्ता व राजकुमार वर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे