Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक मोना के जन्मदिन पर हुआ नारी सशक्तीकरण सम्मान, हवन पूजन में दीर्घायु की प्रार्थना



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान-2023 का आयोजन किया गया।


 कार्यक्रम में आठ महिलाओं को विविध क्षेत्रों मे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजको द्वारा विधायक मोना के जन्मदिन पर हवन पूजन कर दीर्घजीवन की कामना की गयी। सांस्कृतिक सभागार में विधायक के जन्मदिन पर बतौर मुख्यअतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने नारी सशक्तीकरण सम्मान के तहत जिला पंचायत सदस्य गीता द्विवेदी, जिपंस भानुमती सिंह व समाजसेविका सीमा मोदनवाल, भाना देवी पुष्पाकर, सुमन यादव, सुषमा यादव, प्रेमा देवी व मंदाकिनी तिवारी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया। 


आयोजन के दौरान बडी संख्या मे मौजूद लोगांे के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। आदिगंगा सई पहुंचकर समर्थको ने मछलियों के लिए दाना भी डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व संयोजन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। 


यहां वक्ताओं ने विधायक मोना के संसदीय गुणों, महिलाओं को सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रोत्साहन तथा क्षेत्रीय विकास मे सर्वश्रेष्ठता आदि गुणों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लगातार विधानसभा में तीन बार प्रतिनिधित्व को लेकर भी विधायक मोना के जनता के विश्वास को बनाए रखने मे उत्कृष्ट जनसेवा की सराहना हुई। 


कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य रंजन त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, सुधाकर पाण्डेय, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, पप्पू तिवारी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, राजू मिश्र, नीरज सिंह, विनोद सिंह बघेल आदि रहे। इसके बाद आयोजको द्वारा सांगीपुर सीएचसी में मरीजों तथा तीमारदारों को फल वितरित किया गया। यहां कोरोना में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए जेएनएम छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। 


लालगंज तहसील स्थित बार एसोशिएसन के शेड मे भी अधिवक्ता गीता सिंह के संयोजन में विधायक मोना का जन्मदिन मनाया गया। यहां बतौर मुख्यअतिथि चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने साहित्कार अंजनी अमोघ समेत विधि के क्षेत्र मे भी योगदान के लिए अधिवक्ताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, रामअभिलाष यादव, राजीव तिवारी, सत्यम, घनश्याम संवरिया आदि रहे। विधायक मोना के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भी विधायक मोना के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे