Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में भगवान कृष्ण के विवाह का चरित्र का चित्रण, उमड़ा जनसैलाब



रजनीश ज्ञान प्रकाश                               करनैलगंज(गोंडा)। नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 


भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में भगवान कृष्ण के विवाह और कृष्ण सुदामा के चरित्र का चित्रण के जबरदस्त तरीके से किया गया। भगवान श्री कृष्ण के द्वारा पारिजात वृक्ष की स्थापना आदि की कथा के साथ-साथ मार्मिक एवं धार्मिक भक्ति गीतों उसे पूरा पंडाल झूम उठा। कथा प्रवक्ता देवी सत्यार्चा के द्वारा कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। 


कथा प्रवक्ता ने कहा कि भागवत गीता हो या रामचरितमानस हर घर में संस्कार देती है। यह एक पुस्तक नही बल्कि ग्रन्थ है जो संसार के सभी प्रकार के प्राणियों को संस्कारित करने का कार्य कर रही है। 


धन को कमाने के लिए बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेते हैं लेकिन इस जीवन को सुख और आनंदमय जीवन संस्कारित जीवन बनाने का काम कथा करती है। प्रभु श्री कृष्ण व भगवान राम ने जो मर्यादा स्थापित की जो संस्कार मनुष्य जाति को सिखाएं हैं। उसी संस्कार का प्रभाव है कि आज हर पिता श्री राम जैसा पुत्र चाहता है। 


हर मां श्रीराम जैसा बेटा चाहती है और हर पत्नी श्री राम जैसा पति चाहती है। कथा हर घर में भगवान को प्रकट करती है और छोटे-छोटे बच्चों को राम जैसे संस्कार अपने हृदय में भरने के लिए प्रेरित करती है। 


इसीलिए आज समाज में कथा अत्यंत ही आवश्यक है भगवान कृष्ण व श्री राम हमारे आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। 



कथा का समापन मध्य रात्रि के उपरांत हुआ और कथा वाचिका के विदाई गीत हम ब्रजवासी अपने घर जा रहे हैं पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे