Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस



पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा) कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रमापति शास्त्री के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर भाजपा विधायक और निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद की विचारधारा के जनक पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है कि हिन्दूराष्ट्र, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद, आर्थिक उदारीकरण और अखण्ड मानवतावाद की विचारधारा पर काम कर रही है। पार्टी की महत्वाकांक्षी और लाभकारी योजनाओं से हर तबके के लोगों का विकास हो रहा है।

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों ने हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को देश में मजबूत किया है और साकार करने का प्रयास कर रही है। 1951 में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के रूप में इसकी स्थापना की थी। इस दौरान भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबू लाल शास्त्री, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, सूर्यलाल दुबे , जनार्दन प्रसाद तिवारी, विंध्याचल तिवारी राहुल तिवारी, मो0 इलियास, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार मिश्र विस्फोटी राजेश, रवि, अभिषेक पांडे अनूप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे