कर्नलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार | CRIME JUNCTION कर्नलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के आरोपी करनैलगंज के प्रतिष्ठित व्यापारी देवीशंकर गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली करनैलगंज में धारा 420, 406, 388, 352, 504, 506 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त देवीशंकर गोस्वामी निवासी ग्राम भितिहा को गिरफ्तार कर लिया गया। 


अभियुक्त ने वादी का रूपये हड़पने, कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराया तथा फर्जी मुकदमें में फंसाने का प्रयास भी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।


 गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। यह गिरफ्तारी उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, मुलायम सिंह यादव कांस्टेबल राम शरण मौर्य की टीम द्वारा किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे