Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत पिछड़ा मोर्चा के संयोजन में ज्योतिबा फूले जन्म जयंती मनाई गई



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: भाजपा कार्यालय  पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत पिछड़ा मोर्चा के संयोजन में ज्योतिबा बाई फुले जन्म जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्रता से जीने के लिए रूढ़िवादी विचारों वाले समाज में सुधार लाने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले का विशेष योगदान रहा है। उस दौर में महिला विरोधी कुरीतियां फैली हुईं थीं। बाल विवाह, महिलाओं और विधवाओं का शोषण आम बात थी। लेकिन ज्योतिराव फुले ने महिला विरोधी कुरीतियों और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। 19वीं सदी के महान समाज सुधारकों में ज्योतिबा फुले का नाम शामिल हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया। जीवन भर उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह के खिलाफ और विधवा विवाह के समर्थन में कार्य किया और महिलाओं के लिए स्कूल भी खोला।संचालन जिला मंत्री अजय वर्मा ने किया उपस्थित पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी, अशोक सरोज, दिनेश दिन्नू, बीएल वर्मा, अमरनाथ शर्मा, राघवेंद्र शुक्ला, विजय पटेल, लल्लू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे