Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू, सपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव : राजू दुबे



उमेश तिवारी

महराजगंज: नौतनवा नगर पालिका मे अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह चेयरमैन प्रत्याशियों का प्रचार नहीं करने की बात कही है। 


वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का एक खेमा समाजवादी पार्टी के संगठन के दम पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है।


समाजवादी पार्टी के नौतनवा निकाय चुनाव प्रभारी राजू दुबे ने आज नौतनवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रिंस राठौर की माता छाया सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनका समर्थन समाजवादी पार्टी के लोग खुले मन से कर रहे हैं। 


नौतनवा नगर पालिका का चुनाव समाजवादी पार्टी संगठन के दम पर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता छाया सिंह को अध्यक्ष पद पर विजई बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। 


जिसके लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कमर कस लिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुशील टिंबड़ेवाल स्वयं प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी के लोग कभी विरोध से नहीं घबराते। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रिंस राठौर की माता छाया सिंह के साथ खड़ा है। 


समाजवादी पार्टी नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजय का परचम लहराएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर, विवेक शुक्ला, आदर्श पांडे, गोलू पाठक, विनय सिंह, अरविंद त्रिपाठी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे