बलरामपुर:पायनियर पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन | CRIME JUNCTION बलरामपुर:पायनियर पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पायनियर पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी 

जनपद बलरामपुर में  6 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 


हर वर्ष सभी लोगों द्वारा खेल को शांति पूर्वक खेले जाने के लिए और खेल को दुनिया में एक अपनी पहचान बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। वैसे तो राष्ट्रीय और अतंर्राष्ट्रीय मे विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते है। इनमं से कुछ प्रमुख खेल भी है जैसे-क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खे, गोल्फ, विलियर्ड्स, बैडमिटन, बास्केटबॉल, फॉर्मूला, वन रेस, तैराकी, शतरंज आदि पूरे दुनिया भर में अधिक खेले जाने वाला खेल है। 


इस दिवस का उद्देश्य समाज मे खेल की भूमिका एक योगदान को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय खेल और विकास संगठनों द्वारा समाज में खेल की भूमिका व योगदान हेतु यह दिन प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों के अंदर खेल के प्रति जागरूकता एवं खेल के लिए अच्छी भावना लाना है। साथ ही लोग सभी खेल को जैसे सम्मान दें और में निस्वार्थ भाव से खेले जाने का अपील करना इस दिवस का उद्देश्य है । म्यूजिकल चेयर का खेल हुआ जिसमें यू0के0जी0 के छात्र-छात्राओं में काव्या, आराध्या, परिधि, प्रेणा, स्तुति, सरवनी, आयशा, वैष्णवी, आर्दश, जयेश, सुशांत, प्रखर, इतिसाम, युवराज, प्रज्जवल, आतिफ, दानिश एवं आदिश ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में हैडिल रेस में एल0के0जी0 के छात्र-छात्राओं में अरहम, अस्वनी, अविका, यशिका, रीति, अभ्युदय, तुलसी, देवांसी, अनन्य, शास्वत, शिवांस, वैष्णवी, जयश, फौजया, अंकुश, शैलजा, तेजस, परिसा, रियाज, रईस, अरहम, कैफ, आराध्या, मनस, यशिका, सुधा एवं श्रेया ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात् नर्सरी के छात्र-छात्राओं का जिक जैक रेस हुआ जिसमें अंश, अर्थव, अव्यांस, अदिती, रूद्र, अफाफ, उत्कर्ष, उत्सव, प्रियम, तेजस, लायरा एवं आरव ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने खेलों का शुरूआत करके शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आशुतोष पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज) सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे