Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:शिक्षिका के निधन पर जताया गया शोक



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। गंभीर बीमारी के चलते शिक्षिका के आकस्मिक निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शोक जताया गया। लालगंज के चकोदर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका अर्चना सिंह इधर गंभीर बीमारी से ग्रसित थीं। 



इलाज के दौरान सोमवार को लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल में अर्चना का निधन हो गया। जानकारी होने पर यहां शिक्षकों में शोक छा गया। शिक्षकों की हुई शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए इकाई अध्यक्ष संतोष मिश्र ने अर्चना के निधन को शैक्षिक जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति कहा। 



संयोजन मंत्री विष्णु सिंह व संचालन कोषाध्यक्ष हिमांशु ओझा ने किया। बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री हीरालाल, विनय सिंह, शिक्षक नेता प्रभाकर दुबे, श्यामजी कौशल, अरूण पाण्डेय, डा. वीरेश सिंह, प्रकाश पाण्डेय, ऋषि दुबे, अंजनी अमोघ, संजीव द्विवेदी, अम्बरीश मिश्र, उमेश मिश्र, विनोद त्रिपाठी, सुधांशु ओझा, धर्मेन्द्र सिंह, दीपक पाण्डेय, अभय सिंह, शांतिभूषण त्रिपाठी, राधे तिवारी, अजय त्रिपाठी, विजय सरोज, दिनेश तिवारी, शशंाक सिंह, अशोक सिंह, सुरेन्द्र शुक्ल, जितेन्द्र शुक्ल, सुधाकर शुक्ल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे