Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रचार वाहन को झंडा दिखाकर किया रवाना



 सुनील उपाध्याय

बस्ती:नगर पालिका परिषद चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को भाजपा के प्रचार वाहन को सांसद हरीश द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारियों ने झंडा दिखाकर रवाना किया।



चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए तीन वाहनों को चुनाव कार्यालय मालवीय रोड से रवाना किया गया। इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्याशी सीमा खरे को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा।



भाजपा की सरकार हर वर्ग व समुदाय के लिए जिस जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। उसको लोगों के बीच लाना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल ईंजन यानी नगर पालिका परिषद में भी अपनी सरकार बनानी होगी। तभी असल विकास संभव हो सकेगा।



प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जैसा विकास हो रहा है, उसे और गति देने के लिए नगरपालिकाओं में भी लोगों को भाजपा प्रत्याशियों को जिताना होगा।



इस मौके पर अनूप खरे, राजेन्द्र गौड़, प्रमोद पाण्डेय, कौशलेन्द्र पाण्डेय, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, विनय यादव, सुनील चौधरी, अमित चौधरी, राघवेन्द्र कुमार सिंह, सूरज श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, विकास सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे