Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

माता बनैलिया मंदिर में हियुवा ने सीएम का मनाया जन्मदिन

 


उमेश तिवारी

 महराजगंज :गोरखपुर के पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीका जन्मदिन आज सोमवार को सिद्ध पीठ माता बनैलिया के स्थान पर पूजा अर्चना कर हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ किया गया।



इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हियुवा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि गोरखपुर के पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश की जनता के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कई ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य किया है देश को नई दिशा देने के लिए और देश की सुख समृद्धि के लिए योगी आदित्यनाथ जी महाराज कार्य कर रहे हैं। भगवान गुरु गोरखनाथ इनको दीर्घायु बनाएं इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर अपने आराध्य देव से कामना करनी चाहिए ।



इस अवसर पर हरिनारायण सिंह लोधी, राधेश्याम गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, जगदीश साहनी, विशाल वर्मा, अर्जुन वरुण, रामविलास भारती, राजू गुप्ता, राधेश्याम यादव, सुमन सहानी, जगदीश सहानी, मंगरु सहानी, लल्लू सहानी, उमेश यादव रविंदर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे