Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डिप्टी सीएम के कोल्हुई आगमन की पूर्व संध्या पर जनसभा स्थल का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने लिया जायजा



उमेश तिवारी

महराजगंज जनपद के कोल्हुई बाजार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर विशाल जनसभा की तैयारियां अपने चरम पर हैं, जिसकी सुरक्षा तथा जनसभा स्थल का निरीक्षण एसडीएम फरेन्दा और एसडीएम नौतनवां ने  अवलोकन किया । दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले हेलीपैड, मंच और सभास्थल के कार्यों की अवलोकन करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।



वहीं देर शाम पहुचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के बारे में अवलोकन करते हुए सभास्थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया, इस दौरान पूर्व विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभा स्थल का भ्रमण कर जानकारी लेते हुए उसका अवलोकन किया। 


जानकारी देते चले कि, 21 जून 2023 को महराजगंज जनपद के कोल्हुई में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। 



जिसकी तैयारियों को लेकर आज कोल्हुई बाजार में सभा स्थल का केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी और फरेन्दा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने जायजा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे