Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नेहा सिंह राठौर ने यूपी मा का बा के बाद लोक सभा चुनाव से पहले हाथ में बेलन लेकर गाया यह गाना, जानिए इस बार नेहा सिंह राठौर के निशाने पर कौन है?


 
                             वायरल वीडियो 

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर ने एक गाना गा कर तहलका मचा दिया था। राजनीति के गलियारे में उनके द्वारा गए गए गाने की गूंज राजनीतिक पार्टियों के लिए सरदर्द बनी थी। चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर द्वारा गाया गया गाना विपक्ष का हथकंडा बताते हुए भी सुर्खियां बनी थी, उस दौरान नेहा सिंह का गया गाना "यूपी मा का बा" ने सीएम योगी के बीते कार्यकाल पर भरपूर हमला बोला था। लेकिन इस बार नेहा सिंह राठौर के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार है।



चुनाव से पहले मोदी सरकार के दावे पर निशाना

वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होना है, जिसके लिए बीजेपी जहां अपने नौ साल की उपलब्धियां गिनाने में जुटी है, वही नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी गाने के माध्यम से आगाह करते हुए मोदी सरकार के वादों व वर्तमान के हालातो को उकेर दिया है। 



गाने को ट्विटर एकाउंट पर किया पोस्ट

नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने को "साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!" नामक शीर्षक से पोस्ट करते हुए 2 मिनट 42 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है।




क्या है वीडियो

गाने में नेहा सिंह राठौर ने हाथ में बेलन लेकर गाया है कि "साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..! चौकीदरवा के देबो चुनि-चुनि गारी,पन्द्रह लाख के वादा जो कयले,नौ साल बीतल पैसा न अइले, ऐ जी 24 में ममला विरोधियन कय भारी।साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!



झोला उठाओ झोला लेके चले जाओ,मन की बात कही औरय सुनाओ, एजी 24 मा ढील होई लंबरदारी,साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!


जंतर मंतर पे बेटी रोयली, चौकीदरवा के बात जो गयली, चौकीदरवा के मंत्री भईल व्यभिचारी,साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!



14 में एक गो आई फकीर हो,दो करोड़ नौकरी कय खिचलस लकीर हो। एजी नोकरी न चकरी बढ़ल बेरोजगारी, दुरलुआ बबुआ बेचल तरकारी, साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..! 



सुनि सुनि साहेब करप्शन के खेल हो, पटरी से रेल हो जाला डिरेल हो, एजी मुरवी में बुलव केकरा जिम्मेदारी? साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..! 


सूट दस लखिया, चश्मा दुई लखिया, पुछली सवाल तौ चोरावे ला अंखियां, ई फकीरवा से बाटे अडनिया से यारी,साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!साहेबवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!चौकीदरवा के देबो चुनि-चुनि गारी..!






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे