तीन दिवसीय विष्णु महायज्ञ में वेदीपूजन में श्रद्धालुओं का उत्साहजनक समागम | CRIME JUNCTION तीन दिवसीय विष्णु महायज्ञ में वेदीपूजन में श्रद्धालुओं का उत्साहजनक समागम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन दिवसीय विष्णु महायज्ञ में वेदीपूजन में श्रद्धालुओं का उत्साहजनक समागम



सर्वोदय सदभावना संस्थान के तत्वाधान में भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। नगर के मीरा भवन के समीप लीला पैलेस में सोमवार को सर्वोदय सदभावना संस्थान द्वारा तीन दिवसीय विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं का उत्साहजनक समागम दिखा। सोमवार को आचार्य समूह द्वारा अनुष्ठान का शुभारंभ परम पूज्य श्री श्री एक हजार आठ स्वामी श्री इंदिरारमणाचार्य पीठाधिपति श्री जीयर स्वामी मठ जगन्नाथपुरी के संरक्षण में वेदीपूजन से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण तथा जयश्रीमन्ननारायण के उदघोष के मध्य यज्ञ में लोगों ने जनकल्याणार्थ की कामना की। कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राम्हणों द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कार्यक्रम के संयोजक परम श्रीवैष्णव धर्माचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय अनिरूद्ध रामानुजदास एवं निर्मला पाण्डेय नारायणी रामानुजदासी के पचासवें पाणिग्रहण को लेकर भी मंगलकामना की गयी। कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के सचिव विश्वम पाण्डेय एवं इं. पूजा पाण्डेय द्वारा किया गया। व्यवस्थापक पं. आलोक ऋषि तथा स्वागताध्यक्ष अवंतिका पाण्डेय ने आचार्यो व श्रद्धालुओं का मंगलटीका किया। यज्ञ के तहत द्वितीय बेला में श्रीकृष्ण कथा में संतो ने भगवान श्रीकृष्ण के लोक कल्याणार्थ अवतार के महत्म्य पर प्रकाश डाला। अनुष्ठान में कथाश्रवण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा हरे कृष्ण हरे राधे का मनमोहक संकीर्तन भी हुआ। इस मौके पर इं. अनामिका पाण्डेय, डा. हेमन्त शुक्ला, डा. विवेक पाण्डेय, डा. अंकिता पाण्डेय, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र समेत अनेक धर्मानुरागियों का समागम देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे