Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज: वन माफिया प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर चला रहे है आरा



ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। सरकार प्रतिबंधित हरे वृक्षों की कटान पर पूरी तरह संवेदनशील है। फिर भी वन माफियों द्वारा हरे वृक्षों पर आरा चलाकर क्षेत्र की हरियाली उजाड़ा जा रहा है। वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। प्रकरण कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम चतरौली का है। जूनियर हाई स्कूल चतरौली के पीछे हरे आम के दो वृक्षों पर वन माफियाओं ने खुले आम आरा चलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनो वृक्ष बोटे में तब्दील हो गए, ग्रामीणों ने वृक्ष का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया। मगर वृक्ष काटने वालों की तत्परता के कारण तब तक शायद देर हो चुकी थी। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया की प्रकरण संज्ञान में है। आम के दो वृक्ष काटे गए है, जिसके संबंध में संबंधित लोगों के विरुद्ध विभाग में केस दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया की प्रतिबंधित हरे वृक्ष काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे