Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के शिव नारायन इंटर कॉलेज लालनगर सिपहिया में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजराज द्विवेदी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजराज द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है । पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है । हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो । धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं । हम सबको प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राम प्रसाद पांडेय, अमरेश कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार वर्मा, ललित वर्मा, इकरार अहमद, विनोद वर्मा, लक्खू राम, अखिलेश कुमार यादव सहित स्कूली बच्चों ने पौधरोपण को लेकर लोगों को जागरुक भी किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे