Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रधानाचार्य व अध्यापकों से मांगा समर्थन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे की अगुवाई में कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापकों से मिलकर संपर्क समर्थन अभियान के तहत बुकलेट भेंट कर 2024 के लिए समर्थन मांगा गया।



8 जुलाई को भाजपा नेता प्राचार्य एमएलके पीजी कॉलेज प्रोफेसर जे पी पांडे के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत स्थापित कई विद्यालयों एवं कॉलेजों में सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में समर्थन मांगा गया । अभियान के तहत जिन विद्यालयों में संपर्क से समर्थन अभियान चलाया गया उनमें प्रमुख रूप से बसंत लाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, ईसावस्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर तथा दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज तुलसीपुर शामिल हैं जिनके प्रधानाचार्य व प्राध्यापकों से मुलाक़ात कर उन्हें बुकलेट भेंट किया गया और 9090902024 पर मिस कॉल करा कर समर्थन प्राप्त किया गया । साथ ही संपर्क से समर्थन अभियान के संदर्भ में सार्थक चर्चा की गई । अभियान के तहत बसंत लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक पांडे, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम पांडे, इशावस्यम इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक अक्षत पांडे तथा दीप नारायण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा सहित अन्य कई प्रधानाचार्य व अध्यापकों से संपर्क कर समर्थन मांगा गया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे